
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में आज शनिवार पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया सीएसपी एचआर पांडे मौजूद रहे। बैठक में सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.अधिकारियों ने अपराधों के पंजीयन, रिकॉर्ड संधारण, ऑनलाइन डाटा एंट्री, लंबित प्रकरणों के अद्यतन और तकनीकी कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.ऑपरेटर्स को निर्देश दिए गए कि सीसीटीएनएस सिस्टम में समयबद्ध व शत-प्रतिशत सटीक जानकारी दर्ज की जाए, जिससे पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके.लंबित एंट्री को शीघ्र पूरा करने तथा डाटा की शुद्धता पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए.
