किला घूमने गए छात्र से लूट

जबलपुर:गढ़ा थाना क्षेत्र में मदन महल किला किला घूमने आए एक छात्र से मोबाइल लूट लिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के ग्राम जामुनटोला थाना बिछुआ निवासी 22 वर्षीय प्रवीण करवेती, वर्तमान में इंदौर में पढ़ाई करता है, एक कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर आया था। प्रवीण सिविल लाइन स्थित छात्रावास में आयोजित छात्रावास दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचा था और वहीं रुका हुआ था।

पीड़ित प्रवीण ने बताया कि जब वह अपने दोस्त विद्या परते के साथ आटो से मदन महल किला देखने गया था। किला घूमकर वापस लौटते समय प्रवीण के हाथ में दो मोबाइल फोन थे। इसी दौरान एक अज्ञात लड़का अचानक आया और झपट्टा मारकर प्रवीण के हाथ से दोनों मोबाइल छीनकर भाग निकला। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने थाना गढ़ा पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Next Post

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Thu Mar 5 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत सुमन नगर रिछाई में एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला करन दिया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमन नगर निवासी 29 वर्षीय शुभम मिश्रा ने बताया कि वह रचित भारद्वाज के घर के पास खड़ा था। तभी वहां बिसन कोल नामक युवक चाकू लेकर […]

You May Like