इंदौर: प्रदेश के पहले डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज की दूसरी भुजा लोकार्पण के इंतजार में है. उक्त डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा पहले ही शुरू की जा चुकी है. शहर के लवकुश चौराहे पर निर्मित डबल डेकर ब्रिज से इंदौर-उज्जैन रोड पर लाखों वाहन चालकों को यातायात जाम से राहत मिलेगी. खास बात यह है कि संभागायुक्त ने डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज का काम 5 अक्टूबर तक पूरा करने की समय सीमा तय की थी.
आईडीए द्वारा इंदौर उज्जैन रोड पर स्थित लव कुश चौराहे पर बाणगंगा से उज्जैन रोड पर डेढ़ किलोमीटर लंबे, छह लेन चौड़े एवं 23 मीटर ऊंचे डबल डेकर ब्रिज का निर्माण किया है. उक्त ब्रिज की दूसरी तीन लेन का काम भी पूरा हो गया है. अब उक्त डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज की दूसरी भुजा को लोकार्पण का इंतजार है. डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज की तीन लेन वाली एक भुजा का लोकार्पण पिछली जुलाई में मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है. दूसरी भुजा का काम पूरा हो गया है और आईडीए के अधिकारी शासन स्तर पर लोकार्पण करने का इंतजार कर रहे हैं. खास बात यह है कि उक्त डबल डेकर ब्रिज कुछ दोनों भुजाओं से आवागमन शुरू होने से रोजाना करीब 2 से 2.5 लाख वाहन चालकों को यातायात जाम से राहत मिलेगी.
निर्धारित समय से ज्यादा लगा समय
ध्यान रहे कि आईडीए द्वारा सिंहस्थ को लेकर लवकुश चौराहा पर 175 करोड़ रुपए की लागत से डबल डेकर ब्रिज का निर्माण किया गया है. उक्त ब्रिज का निर्माण अहमदाबाद की विजय मिस्त्री कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया गया है. यह बात अलग है कि डबल डेकर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने में निर्धारित समय से 9 माह का समय ज्यादा लग गए. आईडीए द्वारा पहले 15 सितंबर, फिर 25 सितंबर और फिर संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने 8 अक्टूबर काम पूरा करने की तारीख तय कर दी थी. इसके बाद आईडीए द्वारा आयुक्त द्वारा निर्धारित समय में काम खत्म कर लिया गया.
निर्धारित समय से ज्यादा समय लगा
आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने कहा कि दूसरी भुजा भी तैयार है। दूसरी भुजा का लोकार्पण का इंतजार कर रहे है। शासन स्तर पर कार्यक्रम तय किया जाएगा।
ब्रिज की विशेषता
– 1.5 किलोमीटर लंबा, 24 मीटर चौड़ा और 23 मीटर ऊंचा
– 12 -12 मीटर की दो भुजा, एक जाने और एक आने की
– निर्माण लागत 175 करोड़ रुपए
– 2.5 लाख वाहनों को यातायात जाम से मिलेगी निजात
– ब्रिज का गर्डर पर आकर्षक विद्युत सज्जा से ब्रिज खूबसूरत नजर आएगा
– आईडीए का एम आर 10 और सुपर कॉरिडोर को जोड़ने वाला ब्रिज, उसके ऊपर मेट्रो रेल लाइन एवं दोनों के ऊपर से बना नया डबल डेकर ब्रिज
