5 माह की क्रिषा ने विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

मंडला। जिले के बम्हनी बंजर के शीतला वार्ड निवासी नन्ही बालिका क्रिषा दुबे ने महज 5 माह 20 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर मंडला का नाम रोशन किया है। क्रिषा ने 32 विभिन्न फ्लैश कार्ड्स की पहचान कर ‘यंगेस्ट फ्लैश कार्ड रिकॉग्निशन प्रॉडिजी’ का खिताब अपने नाम किया और विश्व रिकॉर्ड में जगह बनाई। क्रिषा, कृष्ण कुमार दुबे एवं आशिमा दुबे की पुत्री तथा पंडित ओमप्रकाश दुबे एवं बसंत दुबे की पौत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
32 कार्ड्स की पहचान कर दिखाई प्रतिभा-
क्रिषा ने पांच अलग-अलग रंगों, पांच प्रकार के फलों, तीन जानवरों, 16 ब्लैक एंड व्हाइट कार्ड्स तथा तीन पक्षियों सहित कुल 32 फ्लैश कार्ड्स की पहचान कर अपनी स्मरण क्षमता का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ और ‘भारत रिकॉर्ड बुक’ की ओर से प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल प्रदान किए जाने की जानकारी परिवार ने दी है।
चार माह की उम्र में भी जीता था खिताब-
इससे पहले क्रिषा ने लगभग चार माह की उम्र में ‘चाइल्ड ड्रीम बूस्टर हब’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन वेशभूषा प्रतियोगिता में विजेता स्थान प्राप्त किया था। उस समय भी उनकी प्रस्तुति और आकर्षक वेशभूषा ने निर्णायकों को प्रभावित किया था।
माता-पिता के अनुसार, क्रिषा शुरुआती दिनों से ही आसपास की चीजों के प्रति सजग रही हैं। खेल-खेल में कराए गए अभ्यास के माध्यम से उन्होंने फ्लैश कार्ड्स की पहचान करना सीखा। नन्ही क्रिषा की उपलब्धि पर अजय दुबे, संजय दुबे, सुनील दुबे, सुधीर दुबे सहित समस्त दुबे परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Post

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue Oct 13 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुरुष एवं एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम तिली में पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी प्रद्युम्न चौसिरया के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपियों […]

You May Like

Play sound