सीधी: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस, सीधी पहुंचे, जहां उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे।मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए और आमजन को राहत मिले।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना
