स्वास्थ्य शिविर मे विधायक प्रदीप लारिया ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

सागर: मानव सेवा जन कल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में सागर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक श्री लारिया ने शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आमजन को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

शिविर में सामान्य चिकित्सा, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, ईएनटी, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग एवं चर्म रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क उपचार की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपा ठाकुर सहित संस्था के समस्त स्वयंसेवक,चिकित्सक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

गोलीकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu Apr 30 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत परतला चौराहे पर नौ अप्रैल की रात्रि हुए गोलीकांड के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक ग्राम महगवां निवासी कपिल कुमार लोधी (21) अपने मामा भारत पटेल की बेटी के लगुन कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम परतला गया था। […]

You May Like

मनोरंजन