जबलपुर: जैसे आग में तप कर सोना कुंदन बनता है वैसे ही आप भी यहॉ तक कड़ी मेहनत करके पहुंचे है। प्रतियोगी परिक्षाओं में जो सफल हुये हैं, सभी को बधाई जो सफल नहीं हो पायें है निराश न हों, लगन से मेहनत करते रहें सफलता जरूर मिलेगी। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने एसपी की पाठशाला के तहत पुलिस लाईन में संचालित नि:शुल्क कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षा रेल्वे, मध्य प्रदेश पुलिस, डिफेंस, अर्धसैनिक बल आदि में चयनित हुये 20 अभ्यार्थियों कों प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करते हुए सम्मानित करते हुए कहीं।
दरअसल पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन में पुलिस परिवार व गरीब तबके के ऐसे बच्चें जो प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे हेै उनके लिए नि:शुल्क कोचिंग एस.पी. की पाठशाला संचालित की जा रही है। जिसके तहत सीआईएफ, बीएसएफ सीआरपीएफ, सीआईएसएफ में दस कांस्टेबल, एसबीआई बैंक में एक असिटेंट एसोसियेट, स्वास्थ विभाग में एक काउंस्लर, ए.आई.आई.एम.एस. मे एक जूनियर इंजीनियर, डीफेंस में दो जूनियर ऑपरेटर एवं एलडीसी, मध्यप्रदेश पुलिस में एक कांस्टेबल, रेल्वे में चार टीसी एवं लोकोपायलेट के पद पर कुल 20 अम्भ्यार्थियों को चयनित होने पर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि अभी तक लगभग 250 अभ्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं।
