जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत गलगला स्थित भोलेनाथ मंदिर में चोरों ने धावा बोलते हुए भगवान की मूर्तियां समेत अन्य सामग्री पार कर दी। जब श्रद्धालुओं को पता चला तो आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की लेकिन देर शाम तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। श्रद्धालुओं ने पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए है। उनका कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती है जिसके चलते चोरों के हौसलें बुलंद है।
जानकारी के मुताबिक गलगला तिराह मेें भोलेनाथ का मंदिर है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा और भगवान के छत्र-मुकुट सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। आरोप है कि मामले की सूचना मंदिर के संरक्षक सुमित तिवारी ने डायल 112 को दी थी। एफआरव्ही पहुंची। जांच पड़ताल की लेकिन देर शाम तक पुलिस ने कायमी दर्ज नहीं की। सीसीटीव्ही खंगालने के साथ मामले की छानबीन चल रही है।
