शिक्षक दिवस पर कल पिपरी में 100 से अधिक शिक्षकों और पत्रकारों का होगा सम्मान

बागली/पिपरी। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सनातन विचार मंच समिति पिपरी द्वारा भव्य सम्मान समारोह एवं सहभोज का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र से जुड़े 100 से अधिक शिक्षकों के साथ 5 पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

समिति के संस्थापक सदस्य रविंद्र भारद्वाज, अध्यक्ष महेंद्र नागर, संयोजक गिरधर गुप्ता, अध्यक्ष लोकेश जैन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा और सचिव सतीश अग्रवाल ने बताया कि आयोजन नर्मदा मंदिर परिसर में होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागली विधायक मुरली भंवरा शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक महेश गुर्जर करेंगे। विशेष अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता अजय शर्मा, पत्रकार राजेंद्र बज और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी मौजूद रहेंगे।

समिति सदस्यों ने कहा कि शिक्षक समाज हमेशा से सम्माननीय रहा है और यह अवसर उनके प्रति आभार व्यक्त करने का है। साथ ही क्षेत्र की उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों मुकेश गुप्ता, सुनील योगी और डी.एल. चौहान सहित अन्य पत्रकारों को भी इस मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

Next Post

एई मेंटीनेंस के तुगलकी आदेश से तकनीकी संघ नाराज

Thu Sep 4 , 2025
रीवा।विद्युत विभाग शहर संभाग के एई मेंटीनेंस राजेश सनोडिया द्वारा किये गये तुगलकी से नाराज तकनीकी कर्मचारी संघ ने मुख्य अभियंता से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है और एई द्वारा निर्देशित पत्र को निरस्त करने की मांग रखी. प्रांतीय उपाध्यक्ष वैदेही शरण चतुर्वेदी के साथ प्रतिनिधि मंडल मिलने […]

You May Like