विदिशा। जिले के गुलाबगंज थाना क्षेत्र में आदिवासी युवक राहुल अहिरवार के साथ कथित मारपीट और पुलिसकर्मी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, युवक के साथ मारपीट कर 5 हजार रुपये छीन लिए गए।
मामले को लेकर मंगलवार को आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की। समाज ने एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय के घेराव और ईदगाह पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत और वायरल वीडियो को जांच में लिया गया है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
