नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल और गेहूँ के दाम बढ़ गये। चीनी में गिरावट रही। दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया जबकि खाद्य तेलों के दाम बढ़ गये।
घरेलू थोक बाजारों में चावल की औसत कीमत 32 रुपये बढ़कर 3,837.05 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गयी। गेहूँ भी 15 रुपये महँगा हुआ और 2,832.09 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा करीब तीन रुपये सस्ता होकर 3,276.38 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।
सरसों तेल में 43 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। मूँगफली तेल औसतन 32 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। सोया तेल में एक रुपये प्रति क्विंटल की मामूली बढ़त दर्ज की गयी। वनस्पति 82 रुपये प्रति क्विंटल और सूरजमुखी तेल 54 रुपये प्रति क्विंटल ऊपर रहा। पाम ऑयल 95 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ।
दाल-दलहनों में तेजी रही। दलहन बाजार में मसूर दाल में औसतन आठ रुपये की बढ़त दर्ज की गयी रही। चना दाल भी 20 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। तुअर दाल 32 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल में 12 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी। दाल मूँग नौ रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव करीब आठ रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये। वहीं, चीनी सात रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
