हवाला नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने दिल्ली, गोवा में मारा छापा

नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला नेटवर्क को लक्षित करके दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर छापेमारी कर रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की ओर से यह कार्रवाई हवाला नेटवर्क को निशाना बनाकर और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है। यह कार्रवाई दुबई में भारतीयों की अघोषित संपत्तियों की चल रही जाँच का हिस्सा है।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Next Post

'वंदे मातरम' गीत कांग्रेस की बैठकों का हिस्सा, आरएसएस भाजपा ने कभी नहीं स्वीकारा: खरगे

Fri Nov 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘वंदे मातरम्’ गीत को राष्ट्र की सामूहिक आत्मा जागृत करने वाला स्वतंत्रता संग्राम का उद्घोषक गीत बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा भाजपा पर हमला किया और कहा कि राष्ट्रभक्ति का डंका पीटने वाले इस संगठन के लोगों ने […]

You May Like