एई मेंटीनेंस के तुगलकी आदेश से तकनीकी संघ नाराज

रीवा।विद्युत विभाग शहर संभाग के एई मेंटीनेंस राजेश सनोडिया द्वारा किये गये तुगलकी से नाराज तकनीकी कर्मचारी संघ ने मुख्य अभियंता से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है और एई द्वारा निर्देशित पत्र को निरस्त करने की मांग रखी. प्रांतीय उपाध्यक्ष वैदेही शरण चतुर्वेदी के साथ प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा.

दरअसल एई मेंटीनेंस द्वारा 3 सितम्बर को आदेश जारी किया गया. जिसमें उल्लेख किया गया कि विद्युत सब स्टेशनो की साफ सफाई एवं दस्तावेजो को कार्यरत परीक्षण सहायक, लाइन कर्मचारी सुनिश्चित करे. आदेश से नाराज परीक्षण सहायक एवं लाइन कर्मचारियों का कहना है कि आदेश नियमो के विपरीत है, उपकेन्द्रो में साफ सफाई एवं अन्य कार्य कके लिये रिवाल्विंग फंड जारी होता है और उस फंड से साफ सफाई कराई जानी चाहिये. तृतीय श्रेणी कर्मचारी को उप केन्द्र की साफ-सफाई घांस काटने के लिये आदेश जारी करना अनुचित है. नाराज तकनीकी कर्मचारी संघ ने मुख्य अभियंता रीवा क्षेत्र श्रीमती प्रमा पाण्डेय से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है और एई द्वारा जारी पत्र को निरस्त करने की मांग की है.

अन्य सुविधा के लिये ध्यान नही

शहर के सब स्टेशनो में कुर्सी आलमारी फर्नीचर उपलब्ध नही है और न ही यार्ड में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था है. लेकिन इस ओर ध्यान न देकर सहायक अभियंता के माध्यम से तकनीकी कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है. उपकेन्द्रो में संचार की व्यवस्था बार-बार अनुरोध के बाद भी नही की गई. प्रांतीय उपाध्यक्ष वैदेही शरण चतुर्वेदी के साथ प्रतिनिधि मंडल मुख्य अभियंता से मिलकर अपनी मांग रखी.

Next Post

बांध में मिला एम्बुलेंस चालक का शव

Thu Sep 4 , 2025
बालाघाट। थाना लामता को गाँव के लोगों के माध्यम से गुरुवार सुबह खबर मिली कि 108 एम्बुलेंस चालक अरविंद का शव ढूटी बांध के कछार जलक्षेत्र में प़डा है। पुलिस के अनुसार कटंगी मथरा टेकाड़ी निवासी अरविंद 31 अगस्त से लापता था। उनके पिता थानसिंह उईके ने लामता थाने में […]

You May Like