लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को खुलेगा, 5 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर के लिए प्राइस बैंड 78 से 82 रुपए तय

● 5 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर (“इक्विटी शेयर”) का प्राइस बैंड 78 से 82 रुपए तय
● बिड/ऑफर खुलने की तारीख – गुरुवार, 27 अगस्त 2026, बिड/ऑफर बंद होने की तारीख – सोमवार, 31 अगस्त 2026
● कम से कम 182 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, इसके बाद 182 के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है

मुंबई, लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने पहले आईपीओ के लिए 5 रुपए फेस वैल्यू वाले हर शेयर का प्राइस बैंड 78 से 82 रुपए तय किया है।

कंपनी का यह आईपीओ (IPO या ऑफर) बोली लगाने के लिए गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को खुलेगा और सोमवार, 31 अगस्त 2026 को बंद होगा।

निवेशक कम से कम 182 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 182 के ही मल्टीपल में शेयर्स के लिए अप्लाई करना होगा।

आज की तारीख तक कंपनी के कुल बकाया इक्विटी शेयर्स की संख्या 24,35,78,096 है, जिनकी फेस वैल्यू 5 रुपए प्रति शेयर है।

5 रुपए फेस वैल्यू वाले इस ऑफर में 5,000 मिलियन रुपए तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमोटर्स – देवेंद्र गोयल और जय गोयल – 2,000 मिलियन रुपए तक के शेयर्स की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) करेंगे।

नए शेयर्स से मिलने वाली रकम में से 3,370 मिलियन रुपए (337 करोड़ रुपए) का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने कर्जों को पूरा या थोड़ा चुकाने में करेगी। 150.13 मिलियन रुपए (15.01 करोड़ रुपए) का उपयोग नए उपकरण और मशीनरी खरीदने, सिविल वर्क और मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के इंटीरियर डेवलपमेंट के लिए किया जाएगा। बाकी बचा पैसा आम कॉर्पोरेट कामों में लगाया जाएगा।

यह ऑफर सेबी (SEBI ICDR) नियमों के तहत बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए लाया जा रहा है। इसमें नेट ऑफर का ज्यादा से ज्यादा 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, कम से कम 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स (NIIs) के लिए और कम से कम 35% हिस्सा रिटेल इंडिविजुअल बिडर्स (RIIs) यानी आम निवेशकों के लिए रहेगा।

कंपनी भारत में एक प्रोडक्ट-बेस्ड इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। इसका मुख्य काम कंडक्टर, पावर केबल, इलेक्ट्रिकल वायर और दूसरे खास प्रोडक्ट्स बनाकर देश के तेजी से बढ़ते पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर को सप्लाई करना है। कंपनी भारत में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों में इस्तेमाल होने वाले हाई-टेंपरेचर लो-सैग (HTLS) कंडक्टर भी बनाती है।

कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (पहले कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड), जैक्सन लिमिटेड, वरोरा कुरनूल ट्रांसमिशन लिमिटेड, के.जी.एन. इलेक्ट्रिकल्स, WRSS XXI (A) ट्रांसको लिमिटेड, मोंटे कार्लो लिमिटेड और आर.एस. इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी बड़ी EPC कंपनियों को कंडक्टर, पावर केबल और अन्य प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है।

इसके अलावा कंपनी अमेरिका, माली, बुर्किना फासो, आइवरी कोस्ट, नेपाल, बांग्लादेश, केन्या, घाना, रवांडा और इथियोपिया जैसे देशों में सरकारी और सरकारी नियंत्रण वाली बिजली कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों और बिजली बोर्डों को भी अपने प्रोडक्ट्स भेजती है। अपनी प्रोडक्ट-बेस्ड रणनीति के तहत, कंपनी अपने खुद के EPC प्रोजेक्ट्स के लिए भी इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है।

मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर का रजिस्ट्रार है। इन इक्विटी शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट करने की योजना है।

 

 

Next Post

जिला चिकित्सालय में इंस्टॉल हुई बीए 800

Thu Aug 27 , 2026
सतना : जिला चिकित्सालय के नैदानिक केंद्र में बुधवार को बी ए 800 नामक मशीन को इंस्टॉल कर दिया गया. भोपाल से आई टीम ने मशीन को इंस्टॉल करने के साथ ही उसका परीक्षण करके भी देखा. अगले महीने की पहली तारीख से उक्त मशीन ऑपरेशनल हो जाएगी.प्राप्त जानकारी के […]

You May Like