किसान, महिला, गरीब और युवा के लिए समर्पित है सरकार : सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद कहा है कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित चार प्रमुख वर्गों किसान, महिला, गरीब और युवाके कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में प्रभावी ढंग से मनाया जा रहा है और इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषि से जुड़े करीब 16 विभागों को एक साथ जोड़कर योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। इनमें कृषि, पशुपालन, मछली पालन, बागवानी और अन्य संबंधित विभाग शामिल हैं, जो मिलकर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधन और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें प्रदेश में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिस पर प्रधानमंत्री ने सराहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया है।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से भविष्य में इन पहलों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और प्रदेश के किसानों सहित सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा।

Next Post

रसोई गैस की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon Mar 16 , 2026
जौनपुर , 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रसोई गैस की सिलेंडर की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद […]

You May Like