मनीषा धाकड़ नीमच भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बनीं

नीमच। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर महिला मोर्चा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया की अनुशंसा पर शुक्रवार देर रात 22 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। इस सूची में नीमच जिले के लिए मनीषा धाकड़ (भोलियावास) को भाजपा महिला मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने मनीषा धाकड़ पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिले में महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय, ऊर्जावान तथा मजबूत बनाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति महिला विंग को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

पति भी राजनीति में

मनीषा धाकड़ का पुराना राजनीतिक अनुभव रहा है। वे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड़ की पोती हैं। भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण ही पार्टी आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि मनीषा धाकड़ की इस नियुक्ति से नीमच जिले में महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आधी आबादी के बीच सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और संगठन विस्तार को एक नई गति प्राप्त होगी।

इस बार महिला विंग आगे

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जारी इस नई नियुक्ति सूची में मध्य प्रदेश के कई अन्य महत्वपूर्ण जिलों में भी फेरबदल किया गया है। चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा अब महिला विंग को सबसे आगे रखकर मैदान में उतरने की तैयारी में है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

Next Post

हादसों को आमंत्रण दे रही गुणवत्ताविहीन निर्माणाधीन सडक़

Sat Jul 11 , 2026
सीधी । गुणवत्ता विहीन निर्माणाधीन सडक़ हादसों को आमंत्रण दे रही है। मामला लोकनिर्माण उपसंभाग मझौली द्वारा बनाई जा रही बायपास सडक़ में एसडीओ और संविदाकार की सांठगांठ का है। जिले के मझौली उपखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मझौली में पीडब्ल्यूडी विभाग के टेंडरिंग में निर्माणाधीन बायपास रोड में फैली […]

You May Like