प्रेमी को धोखा देना पड़ा भारी, युवती ने चप्पलों से की पिटाई

इंदौर: लसूडिया क्षेत्र स्थित क्लिफ्टन कॉर्पोरेट बिल्डिंग के सामने देर रात एक युवती ने अपने प्रेमी को चप्पलों से जमकर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती युवक पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसे पीटती नजर आ रही है।

वीडियो में युवती कहती दिख रही है कि युवक का अफेयर उसी के साथ है, लेकिन वह किसी और लड़की को होटल पार्टी में ले गया था। युवती ने युवक से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई, उसके कपड़े उतरवाए और अपने साथ ले जाने लगी। घटना के समय मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को युवती से छुड़ाया और कपड़े पहनाकर घर भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे में था और युवती खुद को उसकी पत्नी बता रही थी। बाद में वह दो अन्य युवकों के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से चली गई। मामले में लसूडिया थाना प्रभारी का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, फिर भी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

Next Post

जल संवर्धन अभियान के तहत तालाब की सफाई

Wed May 21 , 2025
सतना :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मंगलवार को नगर परिषद नागौद द्वारा वार्ड क्रमांक-3 स्थित खजलइयां तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें तालाब से कचरे […]

You May Like