सतना :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मंगलवार को नगर परिषद नागौद द्वारा वार्ड क्रमांक-3 स्थित खजलइयां तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
जिसमें तालाब से कचरे को निकाल कर साफ किया गया एवं घाट की सफाई की गई।
