शिवपुरी में पटवारी दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी गंभीर घायल

शिवपुरी: एनएच-46 पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पटवारी दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पटवारी मनोज निगम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देहात थाना क्षेत्र के गरिमा पेट्रोल पंप के पास हुई। आंबेडकर कॉलोनी निवासी पटवारी मनोज निगम अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। सतेरिया क्रॉसिंग पर हाईवे पर चढ़ते समय पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे के समय वहां से गुजर रहे भीम आर्मी के संगठन मंत्री ठाकुर लाल जाटव ने एंबुलेंस की व्यवस्था की। उन्होंने घायल दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया। पटवारी की पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Next Post

इंदौर-उज्जैन मेट्रो क्षेत्र का विस्तार, रतलाम को जोड़ने पर मंथन

Sun Dec 14 , 2025
इंदौर:मध्यप्रदेश के आर्थिक और शहरी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित मेट्रोपालिटन रीजन को लेकर इंदौर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विस्तार, बुनियादी ढांचे और भविष्य की विकास योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक […]

You May Like