
रीवा। संयुक्त कलेक्टर पी के पाण्डेय तथा जिला प्रबंधक लोक सेवा रविकान्त पाण्डेय द्वारा लोक सेवा केन्द्र रीवा ग्रामीण एवं शहरी का औचक निरीक्षण किया गया. संयुक्त कलेक्टर ने आवेदकों को प्रदाय की जाने वाली सेवाओं का जायजा लिया तथा लोक सेवा मे संधारित पंजी एंव सेवाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आवेदकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं तथा पंजियों का संधारण व्यवस्थित पाया गया. संयुक्ल कलेक्टर तथा जिला प्रबंधक ने लोक सेवा केन्द्र में आने वाले आवेदकों से बात कर लोक सेवा केन्द्र द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली. लोक सेवा केन्द्र प्रभारी सुशील कुमार सोनी द्वारा केन्द्र मे उपस्थित आवेदको को उनके आवेदन पत्र में संलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई. साथ ही लोक सेवा केन्द्र में आने वाले आवेदकों से समग्र ई-केवाईसी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई. संयुक्त कलेक्टर ने नकल के प्रकरण के संबंध में नायब तहसीलदार मनोज शुक्ला को निर्देशित किया कि लोक सेवा केन्द्र से नकल के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा मे करें.
