किसानों को 9 से मिलेगी पर्याप्त यूरिया

सिंगरौली। जिले में यूरिया खाद का नया रैक 8 सितंबर की रात करीब 9 बजे पहुंच जाएगा, जिसका वितरण अगले दिन मंगलवार से शुरू होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोसाइटियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है और किसानों से अपील की गई है कि वे परमिट बनवाकर खाद लें।

इस बीच कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को जानकारी मिली कि कचनी स्थित खाद गोदाम से कुछ लोग बार-बार खाद लेकर कालाबाजारी कर रहे हैं। इस पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम जांच के लिए गठित की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि खाद की कोई कमी नहीं है। साथ ही एक और यूरिया का रैक शीघ्र ही जिले में पहुंचने वाला है, जिससे किसानों को खाद वितरण में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Next Post

8 दिवसीय अखिल भारतीय संजा लोकोत्सव का शुभारंभ

Sun Sep 7 , 2025
उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था द्वारा संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली, संस्कृति संचालनालय म.प्र., आईसीसीआर नई दिल्ली, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति एवं विक्रम विश्वविद्यालय के सहयोग से 8 दिवसीय अखिल भारतीय संजा लोकोत्सव का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कालिदास […]

You May Like