UGC-NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट कल होगा जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम कल 4 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य की जरूरत के लिए अपने परिणाम की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

यूजीसी-नेट परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है, इसलिए लाखों अभ्यर्थियों को इस रिजल्ट का इंतजार है।

Next Post

नगर निगम का बड़ा फैसला: स्ट्रीट वेंडरों वालों की प्रगति ही होगी बैंकों की रैंकिंग का आधार

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर। नगर निगम प्रशासन ने पी.एम. स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब निगम का सरकारी फंड केवल उन्हीं बैंकों को आवंटित किया जाएगा, जिनका प्रदर्शन पीएम स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ पहुँचाने में उत्कृष्ट रहेगा। […]

You May Like