ग्वालियर: जमीन हड़पने की नीयत से भाभी ने अपने देवर को जाल में फंसा लिया। उसने अपनी सहेली से देवर की दोस्ती कराई और एकांत मुलाकात के बहाने बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो डिलीट करने के बदले 10 लाख रुपये और तीन एकड़ जमीन की मांग की गई।
देवर ने बहाना बनाकर अगली सुबह रकम देने की बात कही, लेकिन मौका मिलते ही गोले के मंदिर थाना पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बताई।थाना प्रभारी ने मामला सीएसपी रॉबिन जैन को बताया, जिनके निर्देश पर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके साथियों के खिलाफ भी ब्लैकमेलिंग और सेक्सटॉर्शन की धाराओं में केस दर्ज किया है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
