रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

रीवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और प्रभावित नागरिकों से संवाद कर जलभराव एवं जल निकासी की स्थिति की जानकारी ली। इसी दौरान गुलाबनगर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर में बाढ़ के पानी की निकासी को सुगम बनाने के लिए *आचार्य नगर से फुलमती नाले होते हुए अमहिया नाले तक निर्माण कार्य कराने की बड़ी घोषणा की।*

मुख्यमंत्री डॉ यादव की इस घोषणा से रीवा शहर के बड़े क्षेत्र में बाढ़ के पानी की निकासी को बेहतर और सुगम बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ भविष्य में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

Next Post

आयुष्मान भारत योजना में अनियमितता पर तीन अस्पताल निलंबित

Sun Aug 23 , 2026
भोपाल। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के लिए आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत अरविंद शाह एवं विभागीय टीम द्वारा भोपाल के तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएँ पाए जाने पर यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, […]

You May Like