रुपया एक पैसा मजबूत

मुंबई, 15 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 1.25 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.3375 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 52 पैसे गिरकर 93.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज उतार-चढ़ाव देखा गया। यह 15.75 पैसे की बढ़त के साथ 93.1925 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 93.13 रुपये तक मजबूत हुआ, लेकिन बाद में 93.45 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। अंत में यह मामूली बढ़त में रहा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल में एक-चौथाई प्रतिशत की तेजी रही। वहीं दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक लगभग स्थिर रहा।

 

Next Post

पिछड़ा आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल से मचा हड़कंप

Wed Apr 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि भीकाजी कामा प्लेस स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के कार्यालय में सायनाइड गैस से भरे 14 आईईडी बम रखे गये हैं। इस ईमेल में कथित तौर […]

You May Like

मनोरंजन