बाइक चोर को पुलिस ने नागपुर में किया गिरफ्तार

पांढुरना। नगर के वरुड नाके के पास से बाइक चुराकर फरार होने वाले युवक को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लाया ।

नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले पांढुरना अमरावती मार्ग पर वरुड नाके के पास बीते चार दिनों पूर्व श्री बालपांडे की एक युवक बाइक चुराकर फरार हो गया था ।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर इस चोर की तलाश में जुट गई, घटनास्थल के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कमरे की मदद से इस चोर युवक की पहचान होने पर पुलिस ने इस युवक को महाराष्ट्र के नागपुर में इस चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर पांढुरना पुलिस थाने ले आई । इस युवक का नाम राहुल ठाकरे 43 वर्ष जो कि बैतूल जिले के सतानेर निवासी तथा वर्तमान में नागपुर में रहना बता रहा हैं,बताया जा रहा हैं कि इस युवक के खिलाफ पहले भी बाइक चोरी के दो प्रकरण दर्ज हैं ।पुलिस द्वारा इस बाइक चोरी के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई ।

Next Post

श्योपुर बस स्टैंड पर आंधी-बारिश से पेड़ गिरा, बेटे की मौत, मां-बेटी घायल

Thu Jun 4 , 2026
श्योपुर। श्योपुर बस स्टैंड पर आंधी-बारिश के दौरान एक नीम का पेड़ गिरने से बाइक पर सवार तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में साहिनूर (22 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि नसीम बानो (50 वर्ष) और उनकी बेटी अनमोल (23 वर्ष) घायल हो गईं। सभी लोग कराहल […]

You May Like

मनोरंजन