राशिफल-पंचांग : 04 जून 2026

पंचांग 04 जून 2026:-

रा.मि. 14 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी गुरूवासरे रात 8/25, उत्तराषाढ नक्षत्रे रात 1/17, शुक्ल योगे दिन 7/37, वव करणे सू.उ. 5/15, सू.अ. 6/45, चन्द्रचार धनु प्रात: 5/43 से मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 04 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता प्राप्त होगी, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, वर्ष के मध्य में सत्ता सुख प्राप्त होगा,स्थाई लाभ का योग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, अत्याधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारों में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मतभेद हो सकता हे, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.

——————————————————–

आज का भविष्य- गुरूवार 04 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, बड़े नेत्रों वाला शरीर से कोमल एवं मन में भावुक होगा. स्वास्थ्य में कुछ नरम गरम रहेगा, अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा, दूसरों को शीघ्र अपनी ओर आकर्षित करेगा. प्रवास का शौकीन होगा.

——————————————————–

मेष- अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे, खानपान पर ध्यान रखें, धार्मिक कार्यो में खर्च होगा, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी.

वृषभ- समय पर काम पूरा करने में परेशानी होगी, विरोधी की चालों को समझ नहीं सकेंगे, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में संतोष रहेगा.

मिथुन- साझेदारी में किसी बड़ी योजना पर गंभीरता से विचार होगा, अचानक किसी कार्य में व्यस्तता रहेगी, समस्या का सरलता से समाधान होगा, अतिथि आगमन संभव है.

कर्क- कानूनी मामले में सावधानी से निर्णय करें, खोया आत्म विश्वास फिर जागृत होगा, किसी से विवाद हो सकता है, परिश्रम की अधिकता रहेगी.

सिंह- समय पर वादा पूरा नहीं कर पाने का मलाल रहेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात कहें, सफलता मिलेगी, अत्याधिक विश्वास करना हानिप्रद रहेगा,विवाद हो सकता है.

कन्या- बीती बातों को भूलकर आगे काम करें, इससे शांति और सफलता मिलेगी, कौटुम्बिक मामलों में सावधानी रखें, सहयोग में कमी होगी, आकस्मिक प्रवास बन सकता है.

तुला- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, शादी विवाह की चर्चा में सफलता मिलेगी, अतिथि आगमन होगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, प्रतिष्ठा बनी रहेगी.

वृश्चिक- मित्रों की मदद से सारे काम निपटा लेंगे, सूझबूझ से अच्छा आर्थिक लाभ होगा, वाहन मशीनरी आदि के कार्यो में सावधानी रखें, धार्मिक कार्यो में खर्च अधिक होगा.

धनु- नई योजना शुरू करने में अड़चने आयेंगी, घर में उत्साह का माहौल रहेगा, दूसरों के कारण परेशानी होगी, मांगलिक कार्य बनेगा.

मकर- कार्य की गति धीमी रहने से निराशा होगी, समझौता करना लाभकारी रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें.

कुम्भ- जरूरी काम में व्यस्तता रहेगी, मित्रों के व्यवहार से दुख होगा, व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें, अनावश्यक विवादों को टालें.

मीन- अनहोनी टलने से विशेष खुशी होगी, धर्म कर्म के कार्य में भागीदारी रहेगी, कामकाज में तरक्की होगी, खरीदी बिक्री के कार्यो में सतर्कता रखें.

——————————————————–

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी को उत्तराषाढ नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी का रूख रहेगी. कपास रूई से बनी वस्तुओं में तेजी होगी. भाग्यांक 7579 है.

——————————————————–

Next Post

दोषरहित परीक्षा प्रणाली सबसे बड़ी जरूरत

Thu Jun 4 , 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में अनियमितताओं के आरोपों के बाद केंद्र सरकार द्वारा बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव को हटाया जाना एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम है. हालांकि, केवल अधिकारियों को बदल देने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा. आवश्यकता इस बात की है कि देश की पूरी परीक्षा […]

You May Like