राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में धार के ओम डावर ने जीता रजत पदक

धार। कोच गगन सिंह ने बताया कि बेंगलुरु में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में धार जिले के खिलाड़ी ओम डावर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 के -63 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर धार जिले का गौरव बढ़ाया। ओम डावर ने प्रतियोगिता में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मुकाबलों में 12-8, 10-6, 15-11 और 18-14 के स्कोर से जीत दर्ज की। इसके बाद अगले मुकाबले में भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में मोहल शर्मा ने अंडर-14 के -38 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक मुकाबले जीते और प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही खिलाड़ी ताईक्वांडो प्रशिक्षक कोच गगन सिंह सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाडिय़ों के धार लौटने पर धार ताईक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण तोमर एवं पालकगण ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

अधिकारी-कर्मचारियों को तनाव मुक्त और आनंद से रहने के उपाय बताए

Fri Aug 21 , 2026
धार। धार जिले जिला पंचायत सभागृह में विभिन्न विभागों के 70 अधि,कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला आयोजित की गई।इसमे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा तनाव मुक्त और आनंद से रहने के अलग-अलग स्वयं के जीवन के उपाय बताए। दीप प्रज्ज्वलन शुभारंभ में सौरभ शुक्ला,जिला समन्वयक जन अभियान परिषद धार,एफ सी […]

You May Like