जयंत से लापता बालक को पुलिस ने गुजरात के सूरत से किया दस्तयाब

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 17 फरवरी। 9 फरवरी को घर से बाजार जाने के लिए निकले 16 वर्षीय बालक के लापता होने के बाद अब जयंत पुलिस ने उसे गुजरात के सूरत से दस्तयाब किया है। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निदेश व एएसपी के मार्गदर्शन, सीएसपी पीएस परस्तेे की सतत निगरानी एवं थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अपनी टीम के साथ सूरत गुजरात से बालक को ढूंढ निकाला गया।

गौरतलब है कि फरियादी श्रीनाथ पिता छोटेलाल निवासी नेहरू बारफाल कॉलोनी जयंत ने रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि उसका 16 वर्षीय लड़का 9 फरवरी को करीबन 10:30 बजे घर से बाजार जाने को कहकर निकला। जो घर वापस नही आया है। जिसकी कई जगह पता-तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। वही फरयादी की रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन प्राप्त कर चौकी प्रभारी ने धारा 137 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान साइबर सेल की मदद से बालक के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया गया। जो सूरत गुजरात की थी। उनि सुधाकर सिंह परिहार ने एक टीम गठित कर अपहृत बालक की दस्तयाबी के लिए गुजरात रवाना की गई। जो अपहृत बालक को शनिवार को दिल्ली गेट सूरत गुजरात से दस्तयाब कर लाया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि रवि गोस्वामी, प्रआर सुनील मिश्रा, आर महेश पटेल सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही है।

Next Post

सड़क पर दुकान वाहन चालक परेशान देवसर मुख्य बाजार का हाल

Tue Feb 18 , 2025
एनएच 39 सीधी-सिंगरौली के देवसर में सड़क पर अतिक्रमण नवभारत न्यूज देवसर 17 फरवरी। सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे एनएच 39 के देवसर बाजार की दुकान सड़क पर होने के कारण आए दिन जहां जाम लगता है। वही छोटे-बड़े वाहन चालक इस अतिक्रमण से परेशान हो गए हैं। हालांकि यह अतिक्रमण आज […]

You May Like