भोजशाला में सुबह पूजा, दोपहर में नमाज़, दिन भर रहा शांतिपूर्ण माहौल

धार। भोजशाला परिसर में बसंत पंचमी के अवसर पर आज शुक्रवार को धार्मिक गतिविधियां पूरी तरह शांतिपूर्ण रहीं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार सुबह के समय हिंदू समुदाय द्वारा नियत स्थान पर पूजा-अर्चना की गई, जो निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई।

इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच मुस्लिम समाज द्वारा निर्धारित स्थान पर नमाज़ अदा की गई। यह आयोजन भी पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

धार कलेक्टर ने आधिकारिक बयान में कहा कि दोनों समुदायों के कार्यक्रम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रहे। प्रशासन ने आमजन से शांति, सद्भाव और लोक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Next Post

प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri Jan 23 , 2026
सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनहा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेम प्रसंग से आहत एक युवक करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेमिका को अपने पास बुलाने की जिद पर अड़े युवक ने पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया, […]

You May Like

Play sound