गनियारी के चौराटोला सड़क मार्ग की होगी मरम्मत

सिंगरौली: ननि के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के चौराटोला जर्जर सड़क का निगमायुक्त डीके शर्मा ने सहायक यंत्री एसएन द्विवेदी व संविदाकार के साथ स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि चौराटोला सड़क का डामरीकरण का कार्य करीब साढ़े तीन साल पूर्व कराया गया था।

लेकिन सड़क अल्पअवधि में क्षतिग्रस्त हो गई। 5 अप्रैल को नवभारत ने गारंटी अवधि पूर्ण होने के पहले ध्वस्त हो गई चौराटोला की सड़क नामक शीर्षक प्रकाशित किया था। आज आयुक्त ने उक्त सड़क का निरीक्षण कर संविदाकार को निर्देशित किया कि यदि गारंटी अवधि में सड़क है तो शीघ्र मरम्मत करायें।

Next Post

देवसर-बरगवां मार्ग पर रबी फसलों की गहाई के लिए अन्नदाताओं का बेजा कब्जा

Thu Apr 17 , 2025
सिंगरौली: नेशनल हाईवे 39 सीधी-सिंगरौली के देवसर से आगे बरगवां मार्ग जोगिनी मुख्य मार्ग में स्थानीय लोगों ने खलिहान बना लिया है। जहां फोर लेन सड़क के टू-लेन पूरी तरह से बाधित है। जबकि इसी मार्ग से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम तहसीलदार एवं एनएच 39 के अधिकारियों […]

You May Like