बीएचईएल भोपाल में मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

भोपाल: सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत बीएचईएल भोपाल के सतर्कता विभाग द्वारा विद्यार्थियों में ईमानदारी और उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सप्ताह भर चलने वाली गतिविधियों में 6 अक्टूबर को विक्रम स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता, 8 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्कूल में निबंध प्रतियोगिता तथा 15 अक्टूबर को कस्तूरबा कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इन आयोजनों के दौरान विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपने जीवन में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सतर्कता विभाग के विभागाध्यक्ष पंकज पराड़कर ने सतर्कता के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष की थीम “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” पर बल दिया।

यह पहल युवाओं में नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।

Next Post

नौवें दिन भी वेयरहाउस संचालकों का धरना जारी 

Fri Oct 17 , 2025
जबलपुर। लगभग 3 वर्षों से लंबित वेयरहाउस संचालकों का भुगतान न होने के कारण वेयरहाउस एसोसिएशन का मौन धरना प्रदर्शन लगातार नौवे दिन भी जारी रहा। नौवें दिन भी धरने में शामिल वेयरहाउस संचालकों ने प्रशासन पर तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि मंगलवार को कलेक्टर से भी भेंट […]

You May Like