40 वर्षों की सेवा के बाद रिटायर होंगे कर्मचारी नेता राजकुमार पटेल

भोपाल। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता तथा प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं में शामिल राजकुमार पटेल आगामी 30 जून को 40 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। कर्मचारी हितों की लड़ाई और प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचान रखने वाले पटेल ने लंबे समय तक कर्मचारी आंदोलन और संगठनात्मक नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उत्कृष्ट शासकीय सेवाओं के लिए उन्हें मध्यप्रदेश शासन का प्रतिष्ठित देवीप्रसाद शर्मा पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। मंत्रालय कर्मचारी संगठन में लगातार 13 चुनाव जीतने वाले श्री पटेल मंत्रालय साख सहकारी समिति के निर्वाचित अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कर्मचारियों की जमा राशि की वापसी तथा मंत्रालय कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी हेतु भूमि आवंटन में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है।

कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उन्होंने भोपाल में फंसे परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने और विंध्य क्षेत्र के लोगों की घर वापसी के लिए विशेष रेवांचल ट्रेन चलाने के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में 15 जून को वल्लभ भवन स्थित गणेश मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ एवं विशाल झरा भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, सहयोगी स्टाफ तथा स्थानीय व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है।

Next Post

बेतवा नदी बनी क्रिकेट का मैदान: थर्मल पावर प्लांट की राख से बने टापू पर मैच, एनजीटी जाएगा मोर्चा

Thu Jun 11 , 2026
झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने पारीछा थर्मल पावर प्लांट पर बेतवा नदी को प्रदूषित करने का आरोप लगाते हुए अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने बेतवा नदी में राख जमा होने से बने एक बड़े टापू पर क्रिकेट खेलकर सरकार और प्रशासन का […]

You May Like