नाबालिग की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात मयंक ब्लू वाटर पार्क के सामने हुए सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.एसआई सचिन आर्या ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश पिता माधव भिलाला निवासी भैंसाटोरी गांव, बमोरी (जिला गुना) के रूप में हुई है.
वहीं घायल 25 वर्षीय राजेश पिता सुरसिंह सिलिकॉन सिटी, राऊ का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
