6 फरवरी को मछंड चौकी का घेराव करेगी कांग्रेस, पुलिस की लापरवाही से लारौल के युवक की मौत का मामला

​भिंड: जिले के मछंड चौकी के अंतर्गत लारौल निवासी पवन सिंह राजावत की ट्रैक्टर पलटने से मौत हुई थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि मछंड चौकी पुलिस के कारण हादसा हुआ था। मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने मछंड चौकी का एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ घेराव-प्रदर्शन किए जाने की रणनीति तैयार की है। यह आंदोलन आगामी 16 फरवरी को पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के नेतृत्व में होगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ी हुई है। सड़कों पर खुलेआम वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों रात के समय लारौल का रहने वाला युवक पवन सिंह राजावत अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव आ रहा था, तभी पुलिस के निजी लोगों ने उससे अवैध उगाही करनी चाही। ऐसे लोगों ने जब उसे डराया धमकाया तो वो ट्रैक्टर लेकर भागा।पुलिस के निजी लोगों ने उसका पीछा किया, इस कारण हादसा हो गया। मामले को अब तक गंभीरता से नहीं लिया गया। आगामी 16 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी मछंड चौकी का घेराव करेगी।

Next Post

अब नगर निगम के हर वार्ड पर होगी जनसुनवाई

Sat Feb 8 , 2025
ग्वालियर: शहर के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नगर पालिक निगम सीमांतर्गत समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों पर आगामी मंगलवार से जनसुनवाई की जाएगी। क्षेत्रीय कार्यालयों पर क्षेत्राधिकारी प्रत्येक मंगलवार से आगामी आदेश तक क्षेत्रीय कार्यालयों पर अपने-अपने अधीनस्थ स्टॉफ के साथ प्रातः 11 से 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित किया […]

You May Like