बामाको, 29 अप्रैल (वार्ता) पश्चिमी माली के सेबाबौगू क्षेत्र में एक अभियान के दौरान सेना ने 21 आतंकवादियों को मार गिराया है।माली की सेना ने सोमवार को इस बात की घोषणा की।
सेना ने एक बयान में कहा कि सेबाबौगू अब नियंत्रण में है, क्योंकि “आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए, जिसमें उनके कई ठिकाने नष्ट हो गए।”
सेना ने कहा कि पीछे हटते समय आतंकवादी 21 शव, गोला-बारूद और सहायक उपकरण, वाहन और संचार उपकरण के साथ दर्जनों हथियार छोड़ गए।
सेना ने कहा, “घायल और भाग रहे अपराधियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।” उन्होंने कहा कि झड़पों के दौरान पांच सैनिक घायल हुए हैं।
