अवैध हथियार के साथ दो बदमाश पकड़ाए

जबलपुर: क्राईम ब्रांच, घमापुर और गढ़ा थाने की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश पकड़े। जिनके कब्जे से दो कट्टा, एक पिस्टल, तीन कारतूस जब्त किए गए। गढ़ा टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि देवताल तालाब के पास क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर महेन्द्र कुमार नामदेव 46 वर्ष निवासी राईट टाउन मदनमहल को पकड़ा।

जिसके कब्जे से दो कट्टा, दो कारतूस जब्त किए गए। इसी प्रकार घमापुर थाना प्रभारी सतीष कुमार अंधवान ने बताया कि सिद्धबाबा पहडिय़ा मैदान के पास पुलिस ने दबिश देकर शैलेष उर्फ डिम्पी राजपूत 32 वर्ष निवासी घमापुर को दबोचा जिसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस जब्त किया गया। डिम्पी राजपूत शातिर अपराध प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ पूर्व से थाना घमापुर में 28 अपराध दर्ज है।

Next Post

ईरान ने यमन पर अमेरिकी हवाई हमलों की निंदा की

Tue Apr 29 , 2025
तेहरान, 29 अप्रैल (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यमन की राजधानी सना और सादा प्रांत पर अमेरिकी घातक हवाई हमलों की कड़ी निंदा की, जिसमें अफ्रीकी प्रवासियों को रखने वाला केंद्र भी शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाघई ने एक बयान में रविवार को हुए […]

You May Like