जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत मेरेगांव के पास कल बहुजन चेतना विकास मोर्चा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर जमकर उत्पात मचाया था। गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने बीच सड़क पर एक थार और एक बोलेरो को रोककर उनमें जमकर तोड़फोड़ की थी। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने मौके पर हवाई फायरिंग भी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर और क्षतिग्रस्त वाहनों में सवार लोग मौके से चले गए थे। फिलहाल, बेलखेड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब बरामद वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर उनके मालिकों का पता लगा रही है, ताकि इस पूरे विवाद की जड़ और हमलावरों की पहचान की जा सके।
Next Post
गुना में टाटा नेक्सोन कार से अवैध हथियार ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा राउंड जप्त
Mon Nov 16 , 2026
गुना। कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक टाटा नेक्सोन कार से अवैध हथियार ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा राउंड और घटना में प्रयुक्त कार (क्रमांक MP08 ZK 2583) जप्त […]

You May Like
-
6 months ago
बंगलादेश ने पाकिस्तान को दिया 437 रनों का लक्ष्य
-
2 months ago
पर्यावरण संरक्षण राष्ट्रीय जिम्मेदारी: भूपेंद्र यादव