हैमिल्टन 17 मार्च (वार्ता) न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा कि शुरुआत में बल्लेबाजी मुश्किल लग रही थी लेकिन हमने एक अच्छा स्कोर बना सके। दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हराने के बाद सैंटनर ने कहा, “यह अच्छा रहा। शुरुआत में बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल लग रहा था, लेकिन हमने एक अच्छा स्कोर बना लिया। गेंदबाजी का प्लान यह था कि हार्ड लेंथ पर गेंद डाली जाए। जिस तरह से केशव ने गेंदबाजी की, उसे देखकर लगा कि जब आप गेंद की गति धीमी करते हैं, तो पिच से कुछ मदद मिलती है। आखिर में औसत से अधिक स्कोर बनाना अच्छा रहा।
दर्शकों का जोश जबरदस्त रहा है और उम्मीद है कि आगे भी ऐसा ही रहेगा।” प्लेयर ऑफ द मैच डेवोन कॉन्वे ने कहा, “मैं एक साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहा था और खुद को शांत रखने का प्रयास कर रहा था। अराउंड द विकेट से गेंदबाजी कर रहे गेंदबाजों का सामना करना मेरे लिए एक नया अनुभव था। मेरे लिए पिछले कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, भारत जाना और विश्वकप में न खेल पाना। मैं बचपन से ही दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों के साथ खेलता आया हूं, और अगर वे अफ्रीकान्स में बात करते हैं, तो मैं उनकी बात समझ लेता हूं।

