न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हराया

हैमिल्टन, 17 मार्च (वार्ता) डेवन कॉन्वे (60) की अर्धशतकीय पारी के बाद लॉकी फार्ग्युसन और बेन सीयर्स (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मंगलवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से मात दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों सीरीज 1-1 से बराबर कर ली हैं। डेवन कॉन्वे को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 15.3 ओवरों में 107 रन ही बना सकी और 68 रनों मुकाबला हार गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे ने 12 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 33 रन बनाये। इसके अलावा रूबिन हरमन (19), वियान मुल्डर (16), जेसन स्मिथ (13) और जेसन स्मिथ (10) रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फार्ग्युसन और बेन सीयर्स तीन-तीन विकेट लिये। मिचेल सैंटनर को दो विकेट मिले। जिमी नीशम और कोल मैककोन्ची ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डेवन कॉन्वे ने 49 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाये। निक केली 12 गेंदों में (21) और कप्तान मिचेल सैंटनर 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुये। कोल मैककोन्ची ने 12 गेंदों में (नाबाद 18) और जॉश क्लार्कसन ने नौं गेंदों में नाबाद 29 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने दो विकेट लिये। गेराल्ड कोएत्जी, ऑटनील बार्टमैन, केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

ईरान के हथियारों के ठिकानों को नष्ट नहीं कर सकता अमेरिका : क़ालिबाफ़

Tue Mar 17 , 2026
तेहरान, 17 मार्च (वार्ता) ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर क़ालिबाफ़ ने चेतावनी दी है कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई के जरिए ईरान के हथियार ठिकानों को नष्ट नहीं कर सकता और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नया समीकरण उभर सकता है। श्री क़ालिबाफ़ […]

You May Like