नीमच में अफीम उत्सव शुरू, कनावटी रोड पर बनाया केंद्र

नीमच। नीमच में शनिवार से अफीम उत्सव शुरू हो चुका है। कार्यालय जिला अफीम अधिकारी नीमच प्रथम खंड द्वारा कनावटी रोड स्थित आम्रपाली रेस्टोरेंट पर नीमच और जावद तहसील के किसानों की अफीम के तौल के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां 29 मार्च से 4 अप्रैल तक विभागीय प्रक्रिया के अंतर्गत गम अफीम का तौल करवाया जाएगा। तौल केंद्र पर किसानों के लिए गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

30 गांव के 275 किसानों की अफीम का तौल-

30 गांव के 275 किसानों के अफीम का तौल हो रहा है। वहीं निर्धारित अवधि में 210 गांवों के 3641 कृषकों की अफीम का तोल किया जाएगा। सीपीएस का तोल 6 अप्रैल से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल तक चलेगा। तौल केंद्र पर अफीम के तौल की प्रक्रिया सुबह 5 बजे से प्रारंभ कर दी जा गई किसानों ने बताया कि व्यवस्था और तोल प्रक्रिया से हम पूरी तरह संतुष्ट है।

अफीम के भाव को लेकर असंतोष-

तौल केंद्र पर अफीम लेकर पहुंचे किसानों ने अफीम के भाव को लेकर असंतोष जाहिर किया है। किसानों ने यह भी कहा कि विभाग द्वारा क्लास के अनुसार मूल्य दिया जाता है और पट्टे मॉर्फिन के आधार पर दिए जाते हैं। यह दोहरी नीति है। किसानों को मूल्य भी मॉर्फिन के आधार पर दिया जाए।

कंटेनरों को सील करवाकर तुलवाते हैं-

परख प्रक्रिया के दौरान काश्तकार के अफीम को अलग-अलग श्रेणी में वर्गीकृत कर लिया जाता है। इसके बाद किसान अपने गांव के लंबरदार की उपस्थिति में विभागीय निर्देश पर सैंपलिंग करते हुए कंटेनरों को सील करवाकर तुलवाते हैं और विभाग को सुपूर्द कर देते हैं। किसान वजन की पर्ची प्राप्त कर लेता है। इस तरह कृषकों की अफीम विभाग को प्राप्त हो जाती है। यहां से विभाग द्वारा तय प्रक्रिया के अनुरूप प्राप्त अफीम को शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना नीमच को भेजा जाता है।

Next Post

छत पर सो रहे परिवार के घर से 2 लाख रुपए और चांदी के जेवर ले उड़े चोर

Sat Mar 29 , 2025
नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम बालागंज में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। बालागंज की रहने वाली दाखी बाई शुक्रवार को मजदूरी और ठेकेदारी के 2 लाख रुपए लेकर घर आई थीं। […]

You May Like