मोदी सरकार ने 11 वषों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेहतर कार्य किए: सांसद भारत सिंह

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेहतर कार्य किया है। 11 वर्षो में जहां देश ने प्रगति और विकास किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने दिन रात परिश्रम करके देश को उंचाईयों पर पहुंखया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के साथ ही गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाकर गरीबों का जीवन स्तर सुधारने के प्रयास किये।

उक्त जानकारी ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पत्रकारों को देते हुये बताया कि देश ने वोकल फार लोकल के साथ देश की अर्थव्यवस्था जो 10 से 12 वे स्थान पर थी उसे पांचवे स्थान पर लाया गया। वहीं स्टार्टरअप की सहायता से 11 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। साथ ही एमएसएमई के माध्यम से 34 प्रतिशत युवाओं को लाभ दिया गया। वहीं रक्षा के क्षेत्र में हेलीकाप्टर, आकश, ब्रहमोस जैसी मिसाइल का निर्माण किया जा रहा है और रक्षा के क्षेत्र में आत्म निर्भर भारत की दिशा में कदम को बढाया। इतना ही नहीं हाल ही में आपरेशन सिंदूर के तहत इन मिसाइलों ने अपनी भूमिका निभाई और पाकिस्तान में बैठे आतंक के ठेकेदारों के 9 कैम्पों को नेस्तनाबूत कर दिया।

साथ ही गांव के विकास को भी प्रधानमंत्री मोदी ने बढावा दिया। गांवों में जहां मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाया वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बढाया दिया। इसके तहत पहले जहां देश में कुछ पांच एम्स अस्पताल थे जो आज बढकर 23 हो गये है। गरीबों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के उददेश्य से 16 हजार जन औषधि केन्द्र खोले गए।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, विनय जैन, विनोद शर्मा, दारासिंह, मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति तथा राजू पलैया आदि मौजूद थे।

Next Post

वन ग्रामों के सर्वेक्षण के संबंध में सरकार अपनी नीति स्पष्ट करे - सिंघार

Sat Jun 21 , 2025
भोपाल, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज कहा कि राज्य सरकार ने वन ग्रामों में आदिवासियों को पट्टे प्रदान करने के लिए फिर से सर्वेक्षण कराने के संबंध में घोषणा की है, जिसका वे स्वागत करते हैं, लेकिन इस संबंध में सरकार को नीति […]

You May Like