दलित , आदिवासी और पिछड़े वर्ग को गुलाम बनना चाहते है भाजपा और आरएसएस – राहुल गांधी 

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर। देश में संविधान बचाओ और संविधान खत्म करने की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस दलित , आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ रही है। भाजपा और आरएसएस उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए संविधान खत्म करना चाहते है। आरएसएस के मोहन भागवत ने कहा कि देश को आजादी अगस्त 15 अगस्त 1947 में नहीं मिली है। असली आजादी नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद मिली है।

 

 

यह बात कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज महू में जय बापू ,जय भीम , जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना भाषण लोकसभा की तरह संविधान की कॉपी हाथ में लेकर शुरू करते हुए कहा कि भारत में कई महापुरुषों के त्याग और बलिदान से इस देश को सींचा है। महापुरुषों के त्याग और विचार को ध्यान में रखकर अंबेडकर जी ने संविधान बनाया है। संविधान के तहत दलित , आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिकार दिए है। भाजपा और आरएसएस संविधान को खत्म करना चाहते है। आज देश में दो तरह के विचारों की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस दलित , आदिवासी और पिछड़े वर्ग के अधिकार और उनको रोजगार से लेकर हर उसमे हिस्सेदारी देना चाहती है। भाजपा और आरएसएस संविधान को खत्म कर उद्योगपतियों के साथ आपको फिर से गुलाम बनना चाहती है। आरएसएस के नेता मोहन भागवत ने पिछले दिनों कहा कि असली आजादी तो नरेंद्र मोदी के आने के बाद मिली है।

देश में नोट बंदी के हजारों करोड़ रुपए के बाद 16 लाख करोड़ रुपए उद्योगपतियों के माफ किए। इसमें  कौन से दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति का पैसा माफ किया ? कौन से किसानों का कर्ज माफ किया ? यह सब माफी का पैसा आपका पैसा है , जो भाजपा उद्योगपतियों को माफ कर रही है ।  जीएसटी गलत तरीके से लागू की गई है। अदानी और अंबानी भी उतना ही देते है, जितनी आप देते है। आपकी जेब से जितना जीएसटी वसूल कर रही है , उतना उनको माफ कर रही है। अमीर और अमीर और गरीब और गरीब होता जा रहा है। कांग्रेस दलित , आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लोगो के लिए संविधान के तहत लड़ रही है।

देश में अदानी , अंबानी , टाटा , बिड़ला जैसे 500 बड़े  उद्योगपति है,  एक भी दलित , आदिवासी और पिछड़ा वर्ग का उद्योगपति नहीं है। भाजपा और आरएसएस संविधान खत्म कर इन उद्योगपतियों का गुलाम बनना चाहती है , जैसे पहले राजा ,महाराजा होते थे वैसे ही।

 

 

 

 

————-

 

 

भाजपा और आरएसएस देश द्रोही –  मल्लिकार्जुन खड़गे

 

 

 

भाजपा और आरएसएस देश द्रोही है। यह अंग्रेजी हुकूमत के नौकरी करते थे और उनको सहयोग करते थे।  संविधान में डॉ अंबेडकर ने आपके लिए नियम बनाएं थे , जिन्हें भाजपा , मोदी खत्म करना चाहते है। राहुल गांधी  आपके लिए सड़क से संसद तक संविधान बचाने के लिए लड़ रहे है। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जय बापू जय भीम और जैसी संविधान रैली में अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को खत्म करने का काम भाजपा, आरएसएस के लोग कर रहे है। आपके प्रदेश में आदिवासी को पेशाब पीला रहे है। घोड़े पर बैठकर इनके सामने से शादी करने जाना चाहते है। मंदिर के अंदर में जाना चाहते है , तो संविधान बचाने की लड़ाई में आगे आए।

भाजपा और आरएसएस संविधान को कुचलने का प्रयास कर रही है। आप एक जगह होकर संविधान बचने में राहुल गांधी की मदद करे। राहुल ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक संविधान बचाने और गरीबों, दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लोगों की पद यात्रा की है। यह कहते थे कि अबकी बार 4 सौ पार। खुद बैसाखी पर आ गए है। आंध्रा के चंद्रबाबू नायडू और बिहार में नीतीश कुमार के टांगों पर मोदी टीके है। ये कभी हटे कि मोदी गिरे।

 

गांधी को गोली मारने वाले आरएसएस को सरदार पटेल ने प्रीतिबंधित किया था । नेहरू ने कहा कि इन्होंने हमारे बापू की जान ली है , इनको कोई स्थान नहीं है, देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है।

बापू और नेहरू ने देश में सभी नागरिकों को अधिकार के लिए अंबेडकर से संविधान बनवाया। अंबेडकर ने सबके हित की रक्षा और सम्मान कर लिए संविधान में नियम बनाएं थे। बापू गांधी और नेहरू को गलत बोलते है। भाजपा और आरएसएस देश द्रोही है।यह भाजपा और आरएसएस संविधान को खत्म करना चाहते है।

उन्होंने कहा ,कांग्रेस ने आज महू में दलित , आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लिए अंबेडकर जन्मस्थली पर यह आयोजन किया है। आपकी रक्षा के लड़ाई लड़ने के लिए आज यह आयोजन किया है। इनकी सरकार गरीबों को ऐसे ही लूटती रहेगी। महगाई, रोजगार और अपनी जीवल शैली में बदलाव चाहते है तो भाजपा और आरएसएस का मुकाबला करे। ये लोग कांग्रेस को गालियां बकते है, मगर कांग्रेस आपके अधिकारों के लिए राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे है। संविधान को मिटाने से रोकने के लिए दलित, आदिवासी और पिछड़ा को आगे आना होगा ।

 

———-

 

ब्रिटिश जनता पार्टी और मोदी संविधान बदलने के कोशिश में – नेवन्थ रेड्डी

 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री नेवन्थ् रेड्डी ने कहा कि देश में मोदी संविधान बदलने और राहुल गांधी बचाने में लगे है। संविधान के तहत मोदी ने आरक्षण रद्द करने की कोशिश की , लेकिन राहुल गांधी ने भाजपा और मोदी के अभियान को कामयाब नहीं होने दिया।

ये ब्रिटिश जनता पार्टी है। राहुल गांधी और गोडसे परिवार के बीच संविधान बदलने और बचाने के लड़ाई चल रही है। गोडसे के परिवार से मोदी और बापू गांधी के परिवार से अंबेडकर के संविधान को बचाने में दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग की लड़ाई के सेनापति राहुल गांधी के साथ हम सब है। मोदी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देंगे।

 

 

———

 

 

संविधान की रक्षा के सेनापति राहुल के साथ – सुक्खू

 

संविधान बचाओ रैली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज कई सालों की लड़ाई बाद देश को आजादी मिली है। इसका बाबा साहेब ने संविधान बनाया। कल ही हमने 75 साल पहले बने संविधान दिवस मनाया है। भाजपा और मोदी सरकार सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग जैसी संस्था हस्तक्षेप कर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने के कोशिश रहे हैं। अराजकता फैला रहे है। राहुल गांधी ने यात्रा कर संविधान में उल्लेखित भाईचारे और एकता का संदेश देने के लिए यात्रा की । बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान के रक्षा के सेनापति राहुल गांधी और कांग्रेस दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग की लड़ाई लड़ रहे है। हम उनके साथ है।

Next Post

बिना परमिट चल रहे वाहनों पर एक्शन, पुलिस ने 12 से अधिक ऑटो रिक्शा जब्त किए

Mon Jan 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नीमच। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सडक़ सुरक्षा माह के तहत बड़ी कार्रवाई की। टैगोर मार्ग स्थित यातायात थाने के सामने चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में लगभग 36 ऑटो रिक्शाओं की जांच की गई। इस दौरान […]

You May Like

मनोरंजन