वेस्टइंडीज महिला टीम ने बंगलादेश को तीन विकेट से हराया

लाहौर (वार्ता) आलियाह एलीने (चार विकेट) के बाद चिनेल हेनरी (नाबाद 51), स्टेफनी टेलर (36), हेली मैथ्यूज (33) की उपयोगी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज महिला टीम ने गुरुवार को विश्वकप क्वालीफायर के 11वें मुकाबले में 24 गेंदे शेष रहते बंगलादेश को तीन विकेट से हराया।

बंगलादेश के 227 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की महिला टीम ने 46 ओवर में चिनेल हेनरी (नाबाद 51), स्टेफनी टेलर (36), हेली मैथ्यूज (33), कियाना जोसेफ (31), शेमाइन कैम्पबेले और शबिका गजनबी (20) रनों की उपयोगी पारियों की बदौलत सात विकेट पर 228 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

बंगलादेश की ओर से मारुफा अख्तर ने दो विकेट लिये। जन्नतुल फिरदौस, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, फाहिमा खातून और रितु मोनी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां बंगलादेश की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शर्मिन अख्तर (67), फरगाना होक (42), नाहिदा अख्तर (25) और राबिया खान (नाबाद 23) की पारियों के योगदान से निर्धारित 50 ओवरों में 227 रनों का स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज की ओर से आलियाह एलीने ने चार विकेट लिये। एफी फ्लेचर और हैली मैथ्यूज को दो-दो विकेट मिले। चिनेल हेनरी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

पेट्रोल टैंक में लगी आग की सूचना से मची अफरा-तफरी

Fri Apr 18 , 2025
बीपीसीएल भिटोनी डिपो में मॉक एक्‍सरसाइज जबलपुर: भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड भिटोनी डिपो में पेट्रोल टैंक में आग की सूचना से अफरा-तफरी मच गयी, जिसमे जिला प्रशासन के नेत्रितव में एसडीआरएफ़ जबलपुर के द्वारा सर्च एंड रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन किया गया, जिसमें घायलों को स्वस्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए मेडिकल कैंप […]

You May Like