चीनी, गेहूं नरम, चावल मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चीनी का औसत भाव टूट गया। चीनी के साथ चावल में भी नरमी रही। गेहूं के दाम घट गए जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 48 रुपये घटकर 5,472 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गुड़ भी चार रुपये सस्ता होकर 6,017 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 34 पैसे घटकर 59.57 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 12 रुपये बढ़कर 4,082 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 18 रुपये गिरकर 2,846 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। आटे की कीमत में 36 रुपये की गिरावट देखी गई।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 79 रुपये और चना दाल की 37 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। तुअर दाल 11 रुपये महंगी हुई। उड़द दाल का भाव 33 रुपये और मूंग दाल का 11 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में नवंबर का पाम ऑयल वायदा 39 रिंगिट चढ़कर 4,853 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.57 प्रतिशत बढ़कर 70.08 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजार में आज पाम ऑयल औसतन 116 रुपये और सूरजमुखी तेल 62 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। मूंगफली तेल की कीमत 38 रुपये बढ़ गई। सरसों तेल 84 रुपये और सोया तेल 16 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। वनस्पति आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।

.....

Next Post

बार कार्यालय में विराजे गणपति, अधिवक्ताओं ने की पूजा-अर्चना

Mon Sep 14 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बार कार्यालय में भगवान गणेश की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजन-पाठ अधिवक्ता एवं संघ के सचिव असीम त्रिवेदी ने कराया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने भगवान गणेश से संघ की एकता, अधिवक्ताओं […]

You May Like