निशाने पर सटीक निशाना, जनजातीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

जबलपुर: गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों की जिला एवं संभाग स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे करीब 45 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में सटीक निशाना साधने की होड़ दिखाई दी और उन्होंने अनुशासन के साथ खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त वंदना गुप्ता रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी जरिया भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन संदीप वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान राजश्री श्रीवास्तव, अनीता मंडलोई, नीतू जायसवाल, दामोदर मुकेती सहित संबंधित अधिकारी और खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
खिलाड़ी संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे
प्रतियोगिता में जिला एवं संभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले तथा निर्धारित मानदंडों पर खरे उतरने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी एसजीएफआई इंटर स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। अब चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपने विद्यालय और संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता ने जनजातीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशानेबाजी में अपनी क्षमता परखने के साथ उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने का अवसर दिया।

Next Post

बण्डा के घूघरा गांव मे जहरीली शराब से 5 की मौत

Sun Sep 6 , 2026
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत घूघरा गांव मे 05 लोगो की संदिग्ध परिस्थितयो मे मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए है। पुलिस प्रशासन ने पांच लोगो की मौत की पुष्टि की है और अन्य उपचाररत बताए गए है। पुलिस ने […]

You May Like