दूसरी काउंसलिंग के बाद सतना पॉलीटेक्निक की अधिकांश सीटें भरीं, अंतिम चरण पर नजर

सतना: शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सतना में प्रवेश प्रक्रिया के तहत 27 जून को जारी दूसरी काउंसलिंग सूची के बाद विभिन्न शाखाओं की अधिकांश सीटें भर गई हैं। अब विद्यार्थियों के प्रवेश लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अंतिम काउंसलिंग के लिए कितनी सीटें रिक्त बची हैं।

पहली काउंसलिंग के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की 69 सीटों में से 54 पर प्रवेश हो चुका था, जबकि 15 सीटें रिक्त थीं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भी 69 में से 54 सीटें भर गई थीं और 15 सीटें खाली थीं। वहीं सीमेंट टेक्नोलॉजी की 63 सीटों में से 52 सीटों पर प्रवेश हुआ था तथा 11 सीटें शेष थीं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजियरिंग शाखा में 69 सीटों के मुकाबले केवल 37 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था और 32 सीटें खाली थीं। दूसरी काउंसलिंग सूची जारी होने के बाद इन रिक्त सीटों पर भी अभ्यर्थियों का चयन हो गया है।

दूसरी काउंसलिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 15, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की 15, सीमेंट टेक्नोलॉजी की 11 तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 32 रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अब चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश लेने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अंतिम काउंसलिंग के लिए कितनी सीटें शेष बची हैं।

Next Post

उचेहरा के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में हुई चोरी

Mon Jun 29 , 2026
सतना : जिले के उचेहरा अंतर्गत गोबरांव कला गांव में स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में चोरों ने धावा बोलते हुए वहां पर लगे 22 किलो के 2 पीतल के घंटे उखाड़ ले गए. आस्था के केंद्र के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व होने के कारण इस घटना से स्थानीय रहवासियों में आक्रोश […]

You May Like