अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

मुंबई, (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी।

रिलांयस जियो के 10 साल पूरे होने के मौके पर कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि जियो अब दूरसंचार कंपनी मात्र नहीं है। कंपनी कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल उत्पाद, उद्यम समाधान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अपनी प्रौद्योगिकी विकसित कर रही है। अगला लक्ष्य इन प्रौद्योगिकियों को बड़े पैमाने पर भारतीयों तक पहुंचाने के साथ दुनिया के दूसरे बाजारों में भी ले जाना है।

 

Next Post

बण्डा के घूघरा गांव मे जहरीली शराब से 5 की मौत

Sun Sep 6 , 2026
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत घूघरा गांव मे 05 लोगो की संदिग्ध परिस्थितयो मे मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए है। पुलिस प्रशासन ने पांच लोगो की मौत की पुष्टि की है और अन्य उपचाररत बताए गए है। पुलिस ने […]

You May Like