ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक को आया हार्ट अटैक, प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर

छतरपुर। पुलिस कार्यालय में ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक गणेश सिंह गौतम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला सुरक्षा शाखा में पदस्थ गौतम को बीती शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया।

साथी पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्ट अटैक की पुष्टि की। अस्पताल में तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया गया और उनकी हालत को स्थिर करने का प्रयास किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और सीएसपी अरुण कुमार सोनी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने डॉक्टरों से चर्चा कर उपचार की पूरी जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से ग्वालियर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में उपचार के दौरान उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

Next Post

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु संगोष्ठी एवं काउंसलिंग कैम्प आयोजित

Sat Apr 11 , 2026
सारनी। सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को केंद्र में रखते हुए शनिवार को प्रभावशाली संगोष्ठी, पीयर सपोर्ट ग्रुप मीटिंग एवं साइकोलॉजिकल काउंसलिंग कैम्प का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल के निर्देश तथा राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) के दिशा-निर्देशों […]

You May Like