कुंडलपुर में मेला लगना तय, रुक्मिणी मठ मंदिर क्षेत्र में होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन

पटेरा/दमोह: राधा अष्टमी के अवसर पर कुंडलपुर पहुंचे पर्यटन व संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने रुक्मिणी माता मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुंडलपुर में मेला लगना तय है। रुक्मिणी माता मंदिर क्षेत्र में गोबर धन पूजा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।मंत्री लोधी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिन स्थानों पर लीलाएं की हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर जनहित में विकसित करने और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के विकास से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि कण-कण में परमेश्वर विराजमान हैं। समाज में सभी लोग समान हैं, कोई ऊंचा-नीचा नहीं है। सभी सुखी, निरोगी और सफल हों, यही कामना है। उन्होंने काशी और मथुरा में भी धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों का उल्लेख किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन व संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल, लकी रामेश्वर मिस्त्री, आचार्य प्रदीप उपाध्याय, महंत गजेंद्र पुरी महाराज कुंडलपुर व जिला उपाध्यक्ष यादव समाज विजय यादव सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Next Post

गड्ढों ने फिर बिगाड़ा सफर, दो ट्रकों की भिड़ंत से हाईवे पर 7 घंटे जाम

Sun Sep 27 , 2026
सिग्रामपुर/दमोह: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सिंग्रामपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सड़क की बदहाली एक बार फिर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई। शनिवार सुबह दानीताल और धबालेन के बीच दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार […]

You May Like